फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Finance Minister did not pay attention to the kitchen budget

रसोई के बजट पर नहीं गया महिला वित्तमंत्री का ध्यान

Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The Finance Minister did not pay attention to the kitchen budget
नई मंडी में रसोई में कार्य करती गृहिणी रक्षंधा।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रसोई के बजट पर नहीं गया महिला वित्तमंत्री का ध्यान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला वित्तमंत्री ने महिलाओं की रसोई के बजट को ध्यान में नहीं रखा है। खाद्य पदार्थों की महंगाई को कम करने के लिए सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। महिला हित की योजनाओं के लिए बजट निर्धारण करना तो ठीक है, लेकिन महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिस्टम को विकसित करने की ओर भी ध्यान नहीं दिया गया। नई मंडी स्थित अपने आवास पर रसोई में काम करते हुए रक्षंधा ने कहा कि महिलाओं का ध्यान तो केवल घरेलू बजट पर रहता है। इसे लेकर कोई राहत नहीं दी गई है।
- खाद्य पदार्थ बहुत महंगे हैं। सब्जी, फल एवं दालों को खरीदने की हिम्मत नहीं होती। वित्तमंत्री महिला हैं, लेकिन उन्होंने रसोई के बजट का ध्यान नहीं रखा है।
विज्ञापन

- अंजलि, गृहिणी।
- महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए 28,600 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित करना अच्छा है, लेकिन महिला सुरक्षा के कार्यों को स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अदिति भारद्वाज, गृहिणी।
- यह तो माना गया है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का अच्छा असर हुआ है, लेकिन बालिका शिक्षा को लेकर कोई छूट देने की साफ तौर पर घोषणा बजट में नहीं दिखी।
- शिल्पी मित्तल, गृहिणी।
- महिलाओं को लेकर बजट के जो अंश हैं, वे सब गोलमोल हैं। किस योजना में क्या दिया गया है, महंगाई कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे, इसे स्पष्ट नहीं किया गया।
- नेहा बालियान, गृहिणी।
- महिलाओं को रसोई का बजट सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। एलपीजी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के दाम बेतहाशा बढ़े हुए हैं। इन्हें कम करने के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है।

- विनोद रानी मित्तल, गृहिणी।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें रोजगार देने के लिए घोषणाओं का अभाव है। लोगों को अच्छा स्वास्थ्य देने के लिए चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने एवं घरेलू खर्च को कम करने की जरूरत थी।
- बबीता, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed