फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The fever is heating up, 1570 patients got treatment

Muzaffarnagar News: तपा रहा बुखार, 1570 मरीजों ने कराया उपचार

Sun, 12 Mar 2023 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
The fever is heating up, 1570 patients got treatment
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में शहर से लेकर देहात तक बीमारियां लोगों केे घेर रही है। रविवार को आरोग्य मेले में 1570 मरीजों ने उपचार कराया है। इसमें अधिकांश मरीज बुखार और खांसी के मिले।
जिले के सभी 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज बुखार के पाए गए। कुल 1570 मरीजों ने परामर्श लिया। 630 महिलाएं, 617 पुरुष और 323 बच्चे शामिल है। सभी की जांच करने के बाद दवाई वितरित की गई। गर्भवती महिलाओं ने भी पहुंचकर अपनी जांच कराई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है। तापमान भी लगातार बदल रहा है। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को वायरल बुखार की शिकायतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना में मरीजों ने कराई जांच
बुढ़ाना। आरोग्य मेलों में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का उपचार कर दवाई वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed