फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family was happy to see the results of the daughters' examination

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी

Sat, 27 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The family was happy to see the results of the daughters' examination
तनु सहरावत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेटियों का परीक्षा परिणाम देखकर परिवार ने खुशी मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राएं, छात्रों पर भारी रहीं। छात्राओं ने कस्बा व देहात क्षेत्र में छात्रों से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा परिणाम में अपना दबदबा कायम किया। बेटियों का परीक्षा परिणाम देखकर परिवार मे खुशियां मनाई गई।
किसान इंटर कॉलेज खरड़ की छात्रा आर्यशी वर्मा ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 10 वां स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल के आकाश मलिक ने दूसरा व आर्यन सहरावत ने अपने स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा तनु सहरावत ने 82 प्रतिशत, सेनिया ने 79 प्रतिशत, हिमांशी, वर्षा व जया ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा शालिनी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। प्रियंका दूसरे व ज्योति तीसरे स्थान पकर रही। डीएवी पब्लिक स्कूल के मुनव्वर ने इंटर में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की अनामिका ने हाईस्कूल में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। साक्षी मलिक 85 दूसरा स्थान, तुषा सैनी 84 तीसरा स्थान तथा निधि पंवार व खुशी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद इंटर कॉलेज के 10वीं के हैप्पी राजसिंह ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हर्षित दूसरे व रितेश कोरी तीसरे स्थान पर रही। डीएवी पब्लिक स्कूल के मौ. प्रवेज ने 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। आदित्य दूसरे तथा वैभव व समीर तीसरे स्थान पर रहे। किसान इंटर कॉलेज खरड़ की हाईस्कूल की परीक्षा में शिव मलिक ने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। अभिनव दूसरे व सोनिया शर्मा तीसरे स्थान पर रही। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परी अग्रवाल ने हाईस्कूल में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। अंशिका दूसरे व प्रियांशी तीसरे स्थान पर रही।

सोनिया

सोनिया- फोटो : MUZAFFARNAGAR

अनामिका चौधरी

अनामिका चौधरी - फोटो : MUZAFFARNAGAR

साक्षी मलिक

साक्षी मलिक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

समीर

समीर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मौ. प्रवेज

मौ. प्रवेज- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मौ. मुनव्वर

मौ. मुनव्वर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

आदित्य

आदित्य- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed