फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family members of the patient are taking oxygen

आक्सीजन के लिए परिजन घूम रहे परेशान

Sat, 08 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The family members of the patient are taking oxygen
ऑक्सीजन के लिए परिजन घूम रहे परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में दो दिन से ऑक्सीजन का संकट गहराया हुआ है। होम क्वारंटीन के मरीजों के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। अफसर और जनप्रतिनिधि आम जनता के फोन नहीं उठा पा रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए लाइन में लगे लोग भूखे प्यासे निराश होकर लौट रहे हैं।
जिले में दो दिन से ऑक्सीजन की किल्लत ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और उनके परिजनों के होश उड़ा दिए हैं। ऑक्सीजन नहीं मिलने से प्राणों का संकट गहरा गया है। आईटीआई के मैदान में दो दिन से लोग ऑक्सीजन के लिए लाइन में लग रहे हैं। इस आशा के साथ की उनके मरीज की किसी तरह जान बच जाएगी। पूरे दिन भूखे प्यासे लाइन में लगे रहते हैं। जब पता चलता है कि ऑक्सीजन नहीं आई है तो सांसे फूल रही हैं। लोग हताश और निराश अपने घरों को वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह है कि आम जनता संकट में अफसरों और जनप्रतिनिधियों को फोन मिला रही है तो कोई उठाने को तैयार नहीं है। कृष्णापुरी के प्रीतम का कहना है कि दो दिन से पूरा परिवार तनाव में है। भाई की हालत खराब है और ऑक्सीजन मिल नहीं रही है। यही हालात लद्दावाला के शमीम के है। शुक्रवार शाम छह बजे काशीपुर से गैस आई, जिसे पहले कोविड हॉस्पिटल में दिया जा रहा है। कुछ लोगों को इंतजार है कि शायद उन्हें सिलिंडर मिल जाए। रात तक लोग लाइन में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत जिले से भी आ रहे ऑक्सीजन लेने
मुजफ्फरनगर। दूसरे जिले से भी लोग ऑक्सीजन लेने आ रहे है। एंबुलेंस को भी ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। चौधरी चरण सिंह मार्केट में स्थित गैस एजेंसी वालों ने नो गैस का नोटिस लगा दिया। यहां लोगों की खूब नोकझोंक हुई।
बागपत जिले के बरनावा निवासी शमशाद भी पूरे दिन से ऑक्सीजन भरवाने के लिए चक्कर काट रहा है। शमशाद ने बताया कि पूरे बागपत में उसे कहीं पर भी ऑक्सीजन नहीं मिली। मजबूरन यहां आना पड़ा, मगर यहां भी ऑक्सीजन नहीं मिल रही। आदर्श कॉलोनी के अभिषेक का कहना था कि उसकी मां बीमार है, उनके लिए उसे ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। एजेंसी संचालन ने सिलिंडर रात का भरकर देने की बात कहकर वापस भेज दिया। रामपुरी निवासी राजा के दादा कई दिन से बीमार हैं। राजा भी ऑक्सीजन के लिए पूरे दिन से चक्कर काट काट कर थक गया है, लेकिन कहीं पर भी ऑक्सीजन नहीं मिली है।

शाम को पहुंची दस टन ऑक्सीजन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि केंद्र और प्रदेश के अफसरों से बात करने के बाद दस टन गैस की व्यवस्था उत्तराखंड के काशीपुर से हुई है। जो शुक्रवार शाम जिले में पहुंची। इस ऑक्सीजन से मेडिकल कॉलेज में लगाया गया सिलिंडर भरा जा रहा है। इसके बाद कुछ ऑक्सीजन होम आइसोलेशन के मरीजों को दी जाएगी। अब प्रतिदिन ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed