फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family and the villagers agreed on the assurance of compensation

Muzaffarnagar News: मुआवजे के आश्वासन पर माने परिजन व ग्रामीण

Wed, 06 Nov 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The family and the villagers agreed on the assurance of compensation
शाहपुर। क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी दो युवकों की करंट से मौत होने के मामले में सोमवार देर रात प्रशासन व अन्य विभाग के अधिकारियों ने सात लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी 35 वर्षीय राजू व 25 वर्षीय अजय सोमवार की देर रात गांव मुबारिकपुर स्थित गन्ना तौल केंद्र से ट्रैक्टर-ट्रॉला में गन्ना लादकर मंसूरपुर मिल ले जा रहे थे। गांव धनायन के पास ट्रॉला पर लदा गन्ना हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई थी। लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। देर रात एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंसूरपुर चीनी मिल के कैन मैनेजर मगनवीर राणा और विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की धनराशि व नौकरी देने की मांग की। रालोद नेता पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह व गांव प्रधान डॉ. कुलदीप त्यागी, जिला पंचायत सदस्य युनुस चौधरी आदि से अधिकारियों की वार्ता हुई।
विज्ञापन

मंसूरपुर चीनी मिल ने दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए व विद्युत निगम की ओर से पांच पांच रुपए का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम बुढ़ाना ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा अन्य सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया। थाना पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed