{"_id":"623cb75d494bac1acc5bb5a6","slug":"the-examinees-were-delighted-to-see-the-easy-paper-of-hindi-muzaffarnagar-news-mrt5816950171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी का आसान पेपर देख खिल उठे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी का आसान पेपर देख खिल उठे परीक्षार्थी
विज्ञापन
महामना मालवीय इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लिए यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन हिंदी का आसान प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। जिले में हाईस्कूल में 1698 में विद्यार्थी और इंटर में 1166 अनुपस्थित रहे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर कडी सुरक्षा व्यवस्था रही। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं को गहनता से देखा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस तैनात रही। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इंटर में 25547 में से 24381 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, 1166 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। हाईस्कूल में 29396 विद्यार्थियों में से 27698 ने परीक्षा दी। 1698 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे।
पेपर पढते ही तनाव हो गया दूर
मुजफ्फरनगर। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्रा पहले ही दिन पेपर को लेकर तनाव में थे, लेकिन जैसे ही पेपर पढा तनाव दूर हो गया।
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं का सेंटर लगा है। इन छात्राओं से बात हुई तो यह बहुत खुश नजर आई।
छात्रा खुशी पाल का कहना है कि पेपर को लेकर जो हमने सोचा था पेपर उससे आसान आया। पेपर को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
छात्रा वंशिका का कहना है कि पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठे थे तो डर लग रहा था। जैसे ही पेपर पढना शुरू किया तो डर खत्म हो गया और आसानी से पेपर को हल कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा सुरभि का कहना है कि हमने जिस हिसाब से तैयारी की थी पेपर उसी के अनुरूप आया है। पेपर अच्छा हुआ है।शुरूआत बहुत अच्छी हो गई।
छात्रा खुशी सैनी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव सा था, लेकिन पेपर के बाद हम सब अच्छा महसूस कर रही है। पेपर बहुत अच्छा आया है।
छात्रा सुहानी का कहना है कि बोर्ड पेपर का एक दबाव सा रहता है, लेकिन पेपर इनता हल्का रहा कि सभी खुश है। सभी को अच्छे नंबर की उम्मीद है।