फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The examinee was caught jumping over the wall of the examination center to attend the marriage

Muzaffarnagar News: शादी में शामिल होने लिए परीक्षा केंद्र की दीवार फांदते पकड़ा गया परीक्षार्थी

Sun, 05 Mar 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
The examinee was caught jumping over the wall of the examination center to attend the marriage
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन 12वीं के परीक्षार्थी ने समय से पहले प्रश्नपत्र लेकर भागने की कोशिश की। किसी तरह कक्ष निरीक्षकों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज में आखिरी दिन इंटर की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। करीब तीन बजे एक परीक्षार्थी ने परीक्षा कक्ष से दौड़ लगा दी। वह दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच कक्ष निरीक्षकों ने शोर मचा दिया। शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थी को दबोच लिया। परीक्षार्थी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जाना चाहता था। जिस कारण वह भागना चाहता था। बाद में परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में निर्धारित समय तक बैठाया गया। सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने परीक्षार्थी से जानकारी ली। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी ने शादी को वजह बताया है। परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया गया। किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed