फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The entire palace of Pir Khushal demolished

पीर खुशहाल का पूरा महल नेस्तनाबूद

Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
The entire palace of Pir Khushal demolished
बिहागढ में प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया निर्माण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पीर खुशहाल का पूरा महल ध्वस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिहारगढ़ में वन विभाग की जमीन पर बना पीर खुशहाल का पूरा महल रविवार को ध्वस्त करा दिया गया। । इससे पहले परिसर में बनाए गए 50 कमरों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। लीज खत्म होने के 15 साल बाद एक बार फिर जमीन पर वन विभाग पूरी तरह काबिज हो गया है। उधर, खुशहाल का परिवार यहां से अपना सामान समेट कर बरेली रवाना हो गया है।

बिहारगढ़ में वर्ष 1975 में पीर खुशहाल ने 98 बीघा जमीन वन विभाग से लीज पर ली थी। 2005 में लीज का समय पूरा होने के बाद भी जमीन पर कब्जा बरकरार रहा। इस बीच इस जमीन पर अवैध रूप से पूरा महल बना दिया गया। यहां आने वाले चिल्लाह में ठहरने लिए 50 कमरे बनाए गए। वर्ष 2010 में पीर खुशहाल ने लीज बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे तत्कालीन डीएम ने खारिज कर दिया था। इसे लेकर पीर खुशहाल हाईकोर्ट इलाहाबाद गए। वर्ष 2016 में हाईकोर्ट ने भी डीएम की कार्रवाई को सही माना। वर्ष 2017 में पीर खुशहाल की मौत हो गई, लेकिन वन विभाग की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई। हाल ही में वन विभाग ने पीर खुशहाल के परिजनों को दो नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर प्रशासन ने चिल्लागाह पर बनाए गए कमरों का ध्वस्तीकरण करना शुरू कर दिया। दस दिन की कार्रवाई में 50 कमरे पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए। इसके बाद खुशहाल के परिजनों ने आवास खाली करना शुरू किया। यहां से इस परिवार ने बरेली कूच किया है। रविवार को आवासीय परिसर पूरी तरह खाली करा लिया गया। जमीन को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह और डीएफओ सूरज कुमार के नेतृत्व में दिन भर चले अभियान में जेसीबी और अन्य मशीनों से आवास भी ध्वस्त कर दिया गया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि संपूर्ण जमीन खाली कराकर वन विभाग को सौंप दी गई है। यहां बनाए गए सभी आवास ध्वस्त करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed