{"_id":"603fcf1e8ebc3ee61d7ce751","slug":"the-elderly-will-be-vaccinated-today-and-tomorrow-muzaffarnagar-news-mrt528179338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गो का आज और कल कोरोना वैक्सीनेशन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गो का आज और कल कोरोना वैक्सीनेशन होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों को आज और कल लगेगा टीका
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ नागरिकों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। साथ ही गंभीर रोगों से पीड़ितों का भी टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को और पांच मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का टीकाकरण होगा। जिले में 11 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही 45 से 60 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का भी कोरोना टीकाकरण किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय में चार सत्रों में, जिला महिला चिकित्सालय में चार सत्रों में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेघाखेड़ी में नौ सत्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा में सात सत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में सात सत्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में पांच सत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में सात सत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में आठ सत्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में सात सत्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना में सात सत्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में दस सत्रों सहित कुल 75 सत्रों में बुजुर्ग अपना कोरोना टीकाकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक सत्र में 120 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य प्रात: नौ बजे से सायं पांच बजे तक किया जाएगा। पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने अपना पहले रजिस्ट्रेशन कराया होगा। उसके पश्चात सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए लाभार्थी को अपने आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा। गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग को शासन द्वारा जारी प्रपत्र पर पंजीकृत एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र अपने साथ लाना होगा। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही 11 स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी।
जिले में कोरोना के तीन केस मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को कोरोनो के तीन नए केस मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 887 सैंपलों में से दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा प्राइवेट लैब से भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। टोटल तीन केस मिले हैं। जिनमें से एक खतौली शुगर मिल में, एक शहर के सुुुुभाष नगर में और एक द्वारिकापुरी में मिला है। अब मरीजों की संख्या 12 हो गई है। अभी तक 8638 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 8516 ठीक हो गए हैं।