फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The elderly will be vaccinated on March 4 and 5

कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल में ही लगेगा कोरोना का टीका

Wed, 03 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The elderly will be vaccinated on March 4 and 5
बुजुर्गों को चार और पांच मार्च को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए हुए टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों और प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज सरकारी अस्पतालों में ही दी जाएगी। निजी अस्पतालों में उनको टीका नहीं लगाया जाएगा। उधर, बुजुुुर्गों को चार और पांच मार्च को जिला चिकित्सालय में टीका लगाया जाएगा। सोमवार से छह दिनों तक कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकारी अस्पताल में टीका नि:शुल्क लगेगा। यदि कोई निजी डॉक्टरों के यहां टीका लगवाना चाहे तो उसे 250 रुपये तक का भुगतान करना होगा।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब जिन स्वास्थ्य कर्मियों और अंग्रिम पंक्ति के लोगों को निजी अस्पतालों में विशेष सत्रों का आयोजन कर कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई थी, उन्हें दूसरी डोज अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में शांति मदन हॉस्पिटल, वर्धमान हॉस्पिटल महावीर चौक, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल जानसठ रोड , यातायात पुलिस लाइन, पुलिस लाइन स्कूल तथा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में विशेष सत्रों का आयोजन कर स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज दी गई थी, उन्हें अब दूसरी डोज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाएगी।
विज्ञापन

शांति मदन हॉस्पिटल,वर्धमान हॉस्पिटल महावीर चौक, न्यू वर्धमान हॉस्पिटल जानसठ रोड पर कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लगवाने वाले लाभार्थियों को दूसरी डोज अब उनकी नियत तिथि पर जिला पुरुष अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में लगाई जाएगी। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के लाभार्थियों को दूसरी डोज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर लगाई जाएगी। पुलिस लाइन यातायात और पुलिस लाइन स्कूल में प्रथम डोज लगवाने वाले पुलिस कर्मियों को दूसरी डोज पुलिस लाइन स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में लगाई जाएगी। सीएमओ के अनुसार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में दूसरी डोज निशुल्क लगाई जाएगी, लेकिन यदि कोई लाभार्थी निजी अस्पताल में वैक्सीनेशन कराना चाहता है तो उसे उसका शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों को चार और पांच मार्च को जिला अस्पताल में कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सोमवार से लेकर शनिवार तक जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन होगा। जिले की सीएचसी पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार में बुजुर्गो को टीका लगाया जाएगा।

कोरोना के तीन मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। अब जिले में एक्टिव केस नौ हो गए हैं। सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि 622 सैंपल नेगेटिव आए। एंटीजन टेस्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए। बघरा ब्लाक के गांव लडवा में एक और शहर में कंबलवाला बाग में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। अब जनपद में नौ एक्टिव मरीज हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed