{"_id":"57829dbc4f1c1b56617f9d9b","slug":"the-driver-conductor-and-passengers-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टक्कर लगने पर बस में तोड़फोड़, यात्रियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टक्कर लगने पर बस में तोड़फोड़, यात्रियों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से एक बाइक में मामूली टक्कर होने पर बाइक सवार युवकों ने अपने समर्थकों को बुलाकर बस रुकवाकर तोड़फोड़ करा दी। हंगामा कर रहे युवकों ने बस में सवार महिलाओं के अलावा चालक परिचालक से भी मारपीट की। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस पहुुंची तो हमलावर युवकों ने उससे भी अभद्र व्यवहार किया।
तीन घंटे की गहमागहमी के बाद तोड़फोड़ करने वाले तथा बस चालक परिचालक के बीच समझौता हुआ। इसके बाद ही यात्रियों की बस दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। इस हंगामे के बीच सभासद संजय कुमार की जेब से किसी ने 7 हजार रुपये भी साफ कर दिये। पुलिस ने एक आरोपी का शाति भंग करने के आरोप मे चालान कर दिया।
रविवार को कस्बे के दो युवक अपनी बाइक से अपने परिवार की एक महिला को बस में बैठाने के लिये चौधरी होटल पर पहुंचे। इन युवकों ने महिला को बस में बैठा दिया। इसी दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की कोटद्वार डिपो के बस चालक सरदार निर्मल सिंह ने बस होटल से निकलने के लिये स्टार्ट की तो पास खड़ी बाइक से बस की मामूली सी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
बस चालक ने बाइक खड़ी कर अपनी बस को लेकर दिल्ली की ओर रवाना हो गया। इसी दौरान दोनों युवकों ने अपने समर्थकों को फोन कर बस नंबर बताकर बस को संगीत सिनेमा के सामने रुकवा लिया। इसके बाद बस में लाठी डंडे चलाने शुरू कर दिए। ईंट पत्थर से भी गाड़ी को क्षति पहुंचाई।
कुछ युवकों ने परिचालक मुकेश कुमार से कैश भी छीनने का प्रयास किया। बस पर हुए हमले से बस मे सवार 55 यात्रियों मे दहशत फैल गई। हमलावरों ने महिलाओं से भी मारपीट की। इसमें दिल्ली जा रही संगीता भंडारी, शशि राणा, मोहित राणा सहित अन्य यात्रियों को चोटें आईं। बस में हंगामा के चलते हाईवे पर जाम लग गया।
जानकारी मिलने पर एसओ जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हंगामा कर रहे युवको ने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। करीब तीन घंटे की गहमागहमी के बाद पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों में समझौता कराया। एक आरोपी आसिफ का शांति भंग में चालान किया। इसके बाद ही गाड़ी रवाना हो पाई।