फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Diwali Festival was celebrated

नगर में रही दिवाली महोत्सव की धूम

Sun, 20 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Diwali Festival was celebrated
नई मंडी में दीपावली मिलन समारोह में प्रस्तुति देती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिवाली महोत्सव की मची धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर में दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाए गए। महिला जैन मिलन नई मंडी तथा श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। चित्रगुप्त सभा के कार्यक्रम में कायस्थ परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
महिला जैन मिलन नई मंडी के तत्वावधान में दिवाली महोत्सव में जैन समाज की वीरांगनाओं ने डांडिया नृत्य के साथ ही फैंसी दीपक सजाए। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अंशिका जैन एवं वाणी जैन ने भजन प्रस्तुत किया। मुुख्य अतिथि मनोज जैन, जयचंद जैन, हर्ष जैन, खतौली से सुनील जैन एवं नीरज जैन ने दिवाली पर्व की महत्ता बताई। दीपक सजाने में सुरक्षा जैन प्रथम एवं रजनी जैन द्वितीय रहीं। अध्यक्षता सुषमा जैन तथा संचालन मंत्री संगीता जैन ने किया। कार्यक्रम में बीना जैन, आंचल जैन, नेहा जैन, दीपाली जैन, बबीता जैन, विद्या जैन, उषा जैन, रीना जैन, अंजलि जैन, मंजरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया
चित्रगुप्त सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि डा. सुभाष कुलश्रेष्ठ रहे। शुभारंभ भगवान गणेश, मां सरस्वती वंदना तथा श्री चित्रगुप्त पूजन से हुआ। कायस्थ परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों एवं महिलाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लकी ड्रा के माध्यम से लकी कपल, लकी ब्वाय तथा लकी गर्ल्स का चयन किया गया। कार्यक्रम में अनिल भटनागर, इंद्र नारायण माथुर, उमेश श्रीवास्तव, मुकेश बिहारी माथुर, समीर कुलश्रेष्ठ, आदित्य सक्सेना, अमिताभ श्रीवास्तव, विजय कुलश्रेष्ठ, योगेश सक्सेना, प्रवीण भटनागर एवं मुकेश सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संचालन आशीष भटनागर एवं रूचि श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed