{"_id":"5f1f216b8ebc3e63cc58cda1","slug":"the-district-is-notorious-for-fake-oil-muzaffarnagar-news-mrt4933819138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली तेल के लिए बदनाम रहा है जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली तेल के लिए बदनाम रहा है जिला
विज्ञापन
नकली तेल के लिए बदनाम रहा है जिला
मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में लगे अवैध बायोडीजल पंपों पर डीजल-पेट्रोल बिकने की पुष्टि के बाद इन पर नकली तेल की बिक्री की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, तीन साल पहले तक जनपद में बड़े पैैमाने पर केरोसिन से डीजल व साल्वेंट से पेट्रोल बनाए जाने का धंधा चलता था। ऐसे में आशंका है कि बायोडीजल पंपों पर देहात क्षेत्र में इसी तरह के तेल की मिलावट कर बिक्री की जा रही हो।
जनपद का कस्बा खतौली और मंसूरपुर व बेगराजपुर क्षेत्र नकली तेल के लिए चर्चित रहा है। यहां तेल माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर केरोसिन से डीजल और साल्वेंट से पेट्रोल बनाकर धड़ल्ले से अन्य जनपदों में सप्लाई होती रही है। नकली तेल के इस काले धंधे में कई लोग धनकुबेर बन बैठे हैं, जिनका काला चिट्ठा पहले से पुलिस-प्रशासन के पास है। कुछ साल पहले खतौली, रतनपुरी में तेल के अवैध गोदाम पकडे़ गए थे। करीब तीन साल पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर में एक फैक्टरी से नकली तेल का बहुत बड़े पैमाने पर स्टॉक भी पकड़ा जा चुका है। उसके बाद से अब तक नकली तेल का कोई मामला जनपद में सामने नहीं आया है। हालांकि, अब जबकि प्रशासनिक जांच में बायोडीजल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की अवैध बिक्री होने की तो पुष्टि हो चुकी है, लेकिन पंपों पर वैध रूप से डीजल-पेट्रोल की सप्लाई न होने के चलते बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले तेल आखिर आता कहां से था, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि तेल माफिया ने अन्य जनपदों में नकली तेल की सप्लाई का ट्रेंड बदलते हुए इसे देहात क्षेत्र में लगे अवैध बायोडीजल पंपों के माध्यम से तो देहात क्षेत्र में खपाना शुरू कर दिया हो। हालांकि अफसर जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा करने के दावे कर रहे हैं।
सहारनपुर से भी जुड़े हैं अवैध तेल बिक्री के तार
मुजफ्फरनगर। जनपद के देहात क्षेत्र में लगे अवैध बायोडीजल पंपों पर होने वाली अवैध तेल बिक्री के तार निकटवर्ती जनपद सहारनपुर से भी जुड़ रहे हैं। दरअसल, सहारनपुर के बेहट रोड पर अवैध बायोडीजल पंप का खुलासा हुआ है, जिसकी जांच के दौरान उसके तार भी जनपद से ही जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में सहारनपुर के अफसर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं, जिसके संबंध में उन्होंने बायोडीजल पंप संचालकों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
जांच जल्द पूरी करने के निर्देश
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि रुड़कली में बायोडीजल पंप पर लगी आग में दो लोगों के मरने की घटना की जांच की जा रही है। डीएम के आदेश पर बनी एसडीएम जानसठ, डीएसओ और सीएफओ की तीन सदस्यीय जांच समिति को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।