{"_id":"68700beb839a3028970ef037","slug":"the-district-is-at-the-first-place-in-the-health-ranking-jumping-six-places-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149773-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हेल्थ रैंकिंग में पहले स्थान पर जनपद, छह पायदान की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हेल्थ रैंकिंग में पहले स्थान पर जनपद, छह पायदान की छलांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जनपद ने यूपी हेल्थ डैश बोर्ड रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह रैंक बच्चों का 100 प्रतिशत टीकाकरण, एचआईवी जांच सहित कई अन्य कारणों से हासिल हुई। अप्रैल माह में जनपद में प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की थी, जबकि मई माह की रैंकिंग में 75 जिलों में जनपद पहले स्थान पर आया है।
फरवरी माह की रैंकिंग में जनपद पिछड़कर 28वें स्थान पर पहुंच गया था। इसके बाद स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फिर से प्रयास किए गए। यह रैंक नियमित टीकाकरण, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल और गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांचों पर मिली। मई माह की हेल्थ रैंकिंग में छह पायदान की छलांग लगाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के पीछे कुछ योजनाओं का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन रहा।
गर्भवती पंजीकण, गृह आधारित नवजात देखभाल, गर्भवती जांच, टीबी नोटिफिकेशन समेत 14 योजनाओं पर अच्छा काम करने के लिए यह रैकिंग दी जाती है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि जनपद का स्वास्थ्य विभाग योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जुटा है।