{"_id":"6069fbb48ebc3e8ca25454b2","slug":"the-disclosure-of-ankit-sharma-s-murder-in-shahpur-muzaffarnagar-news-mrt533010063","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा इश्क में दोस्त ने ही किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा इश्क में दोस्त ने ही किया था कत्ल
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। अंकित शर्मा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दोस्त सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोस्त ने ही अंकित की पत्नी से एकतरफा इश्क के चलते उसकी हत्या की थी।
रविवार दोपहर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 31 मार्च को मीरापुर चौकी के पास युवक की लाश मिली थी। शव की पहचान इंद्रा कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा के रूप में हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने अंकित के दोस्त अक्षय अरोरा उर्फ गुड्डू मोहल्ला आनंदपुरी निवासी, हाजीपुरा निवासी सलीम उर्फ काला और भगतसिंह रोड निवासी अनित बालियान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दांव, दो छुरी, तमंचा-कारतूस, अंकित का पर्स, पेन कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति बरामद की गई है।
पूछताछ में अक्षय उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह अंकित के घर आता-जाता था। इसी दौरान वह उसकी पत्नी से एकतरफा इश्क करने लगा था। उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर अंकित की हत्या की साजिश रच डाली। 30 मार्च को अक्षय ने अंकित को बहाने से शामली स्टैंड बुलाया और शराब पिलाकर उसे मीरापुर चौकी क्षेत्र में पीनना बाईपास के पास खेत में ले गए। वहां उन्होंने अंकित की धारदार हथियारों से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
50 हजार के लिए हत्या में शामिल हुए सलीम और अनित
अंकित की हत्या के आरोपी अक्षय उर्फ गुड्डू व सलीम जिला अस्पताल के बाहर ठेली लगाते हैं। अनित गांधी कॉलोनी स्थित एक दुकान से सामान सप्लाई करता है। अक्षय के सलीम पर 50 हजार रुपये उधार थे, जिन्हें माफ करने की बात कहकर उसने सलीम को हत्या में शामिल किया। वहीं, अनित अक्षय से दोस्ती के लिए अंकित की हत्या करने को तैयार हो गया।