फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of two pilgrims

हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत से कोहराम 

Tue, 23 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
The death of two pilgrims
सड़क हादसा - फोटो : Getty
मंसूरपुर शुुगर मिल से श्रद्धालुओं का एक जत्था राजस्थान गूगामेड़ी गया था। श्रद्धालु भंडारा करके वहां से लौट रहे थे। सोमवार की सुबह चालक की लापरवाही की वजह से जींद में भिवानी बाईपास मोड़ पर तेज गति के कारण श्रद्धालुओं का कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाका गम में डूब गया। शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


शुगर मिल मंसूरपुर व दूधाहेड़ी गांव से वाल्मीकि समाज से 14 लोग रविवार को कैंटर गाड़ी से राजस्थान में गूगामेड़ी बागड़ गए थे। ये सभी श्रद्धालु रविवार को ही भंडारा व माथाटेक कर रात में ही चल दिए। सोमवार सुबह करीब 4 बजे जींद में भिवानी बाईपास मोड़ पर चालक ने तेज गति में ही कैंटर को मोड़ दिया। जिससे अनियंत्रित होकर कैंटर खाई में पलट गई।
विज्ञापन


खाई में गिरने से कैंटर में सवार शुगर मिल मंसूरपुर निवासी अमित (24) पुत्र धर्मपाल व उसके पड़ोसी सावन (25) पुत्र पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर में सवार रघुबीर, रवि दूधाहेड़ी, धर्मपाल, नरेश, सुनील, सावन दूधाहेड़ी, अमित, सुनील सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल नरेश के मुताबिक यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। चालक कैंटर को बड़ी तेजी के साथ चला रहा था। सोमवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव मंसूरपुर पहुंचे। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed