फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of the woman and young man electrocuted

करंट से महिला और युवक की मौत 

Sun, 12 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
The death of the woman and young man electrocuted
युवक की करंट से मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में एचटी लाईन का तार टूटकर एलटी लाईन पर गिरने से नगवा गांव के घरों में हाईटेंशन करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से एक महिला व युवक की मौत हो गई। कई ग्रामीण झुलस गए। गांव वालों के बिजली के उपकरण जल गए। घटना से परिवारों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा में शनिवार को सुबह करीब पांच बजे अटाली-नगवा मार्ग पर एचटी लाईन का तार टूटकर उसके नीचे गुजरी एलटी लाईन पर गिर गया। जिससे ट्रांसफार्मर फुंक गया। पूरे गांव में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। नगवा निवासी सुखपाल शर्मा का पुत्र दीपक (20) सबमर्सिबल पंप से पानी भरते समय उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


मेरठ चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दीपक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नगवा गांव में ही बबलू, अमित व जयवती भी करंट की चपेट में आने से झुलस गई। मंगेश की मोबाइल की दुकान में हाईटेंशन करंट दौड़ने से आग लग गई। दुकान में रखे लैपटॉप, मोबाइल आदि जल गए। वहीं मुकेश, रमेश, धीर सिंह, धूमसिंह, जयवती सहित 15 गांव वालों के सबमर्सिबल पम्प, फ्रिज तथा अन्य विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के घरों की बिजली की वायरिंग भी जल गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरूण त्यागी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। 

दूसरी घटना में फुगाना के गांव सरनावली में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे एचटी लाईन का तार टूटकर एलटी लाईन पर गिरने से गांव की दलित बस्ती में हाई टेंशन करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से महीपाल की पत्नी उर्मिला (40)  की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण युवक विशाल व सन्नी भी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।

दोनों घायलों को शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सरनावली गांव के भाजपा नेता नितिन मलिक ने घटना की सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष फुगाना गिरीश त्यागी तथा बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर विद्युत विभाग द्वारा मृतक महिला उर्मिला के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया। एसडीओ ने एक सप्ताह के अंदर जर्जर लाइनें बदलवाने का आश्वासन दिया। 

करंट लगने से किशोर की मौत
कस्बा भोपा निवासी मीदा ने क्षेत्र के ग्राम मौहम्मदपुर माजरा में आम का बाग ठेके पर ले रखा है। शनिवार सुबह मीदा का उसका छोटा बेटा 12 वर्षीय फैसल उर्फ मुन्ना भी बाग में चला गया। सुबह करीब दस बजे वह बाग के दूसरे छोर पर स्थित ट्यूबवेल पर पानी लेने के लिए गया था।

काफी समय बीत जाने क़े बाद जब वह नहीं लौटा तो बाग में मौजूद परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उसकी तलाश में परिजन ट्यूबवेल की ओर गए तो वहां किशोर को नाली में मृत हालत में पड़ा देखा। 


यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके हाथ पर करंट लगने के घाव बने थे। माना जा रहा है कि पास ही खड़े बिजली के खंभे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट से फैसल की मौत हो गई। परिजन शव को अपने साथ ले आए और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed