{"_id":"5782974f4f1c1bee067fa827","slug":"the-death-of-the-boy-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बालक की मौत, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
किदवईनगर में बालक की मौत पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवईनगर निवासी एक बालक की ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गई। हादसे के बाद भड़के लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शहर के तीनों थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर कोतवाली के किदवई नगर निवासी फानू का पुत्र फरदीन (10) रविवार शाम करीब सात बजे ऐ-टूजेड रोड पर साइकिल चला रहा था। तभी वह वहां से कूड़ा ले जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा करना शुरू कर दिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। इसी बीच चालक वहां से भाग गया। सूचना पर शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
भीड़ ने बालक के शव को चारपाई पर रखकर मौके पर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालात को देख अधिकारियों ने माइक से लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गई।
बाद में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शासन को इस बारे में खत लिखा जाएगा और जो भी मुआवजा बन सकेगा वह पीड़ित पक्ष को दिलाया जाएगा। अधिकारियों की गुहार के काफी देर बाद भीड़ शांत हुई और पुलिस को बच्चे का शव उठाने दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
भीड़ को देख अधिकारियों ने भिजवाई भारी फोर्स
शहर कोतवाली के किदवई नगर के पास ट्रक से कुचले जाने पर बालक की मौत पर चंद मिनटों में ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और ट्रक में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सूचना पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा शहर के तीनों थानों की भारी फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।