{"_id":"57337f004f1c1be24c919869","slug":"the-death-of-a-child-from-the-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मेघाखेड़ी गांव में बस की साइकिल में टक्कर लगने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया।
घटना के घंटों बाद ग्रामीणों ने पचेंडा रोड के पास एनएच-58 पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
पचेंडा खुर्द निवासी बालेंद्र की बेटी प्रियांशी (7) मेघाखेड़ी के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। इसके साथ छोटे भाई विक्रांत (4) का भी इसी वर्ष दाखिला कराया गया है। इनके साथ गांव के ही पप्पू का बेटा भोला उर्फ राजू (9) भी पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
साइकिल भोला चला रहा था, बाकी दोनों भाई-बहन आगे पीछे बैठे थे। मेघाखेड़ी में ही स्कूल से कुछ आगे निकलने पर सामने आई बस की साइकिल से टक्कर हो गई।
तीनों मासूम बस की चपेट में आ गए, जिसमें प्रियांशी की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दोनों बच्चे वहीं गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना होते ही गांव में हड़कंप मच गया। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और घायल मासूमों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने शव को भी मौके से उठा लिया।
ग्रामीण और परिजन भी चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के उपचार में जुट गए। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-58 बाईपास पर पचेंडा रोड पर जाम लगा दिया।
ग्रामीण पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का वायदा किया तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। प्रशासन ने गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है। इस दौरान नई मंडी, महिला थाना, सिविल लाइन थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।