फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead body was burnt after killing the daughter, the bone was buried in the field

सिसौली में आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव जलाया, प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी

Sun, 13 Feb 2022 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
The dead body was burnt after killing the daughter, the bone was buried in the field
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली में झूठी आन की खातिर परिजनों ने बेटी की हत्या कर शव को खेत में ले जाकर जला दिया और अस्थियां खेत में दबा दी। खेत को गंदे नाले के पानी से भर दिया। प्रेमी ने अनहोनी की आशंका जताई, तो पुलिस ने जांच शुरू की। सख्ती करने पर मृतका के परिजन टूट गए और वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने अस्थि बरामद कर मृतक युवती की मां सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, प्रेमी ने शामली के कांधला में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सिसौली की नई आबादी निवासी 19 वर्षीय कोमल पुत्री स्वर्गीय ओमपाल 17 जनवरी को लापता हो गई थी। बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा तितावी थाना क्षेत्र के गांव सावटू निवासी शुगम पुत्र सतेंद्र चौधरी के खिलाफ दर्ज कराया था। युवती नौ फरवरी को खुद ही घर आ गई थी। नाराज परिजनों ने उसे भला-बुरा कहा। पुलिस ने बताया कि रात के समय मां गीता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर किसान इंद्रपाल सिंह के खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर शव जला दिया। अस्थि खेत में ही दबा दी। खेत में पास में ही बहने वाले नाले का पानी भर दिया। युवती कई दिन तक किसी को दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन

इस बीच उसके प्रेमी ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस युवती की मां व पड़ोस के ही छोटा हाथी चालक राजेंद्र को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहां गीता ने प्रेमी संग चले जाने के कारण परिवार की इज्जत दावं पर लगाने वाली बेटी की हत्या करने का सच बता दिया। उसने हत्या प्रकरण में शामिल सभी नौ लोगों के नाम भी बता दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। उधर, युवती के प्रेमी शुगम ने शामली के कांधला क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पहचान होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed