फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead body of Sonia of Saharanpur was found in the fight

सहारनपुर की सोनिया का था लड़वा में मिला शव

Sat, 28 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The dead body of Sonia of Saharanpur was found in the fight
सहारनपुर की सोनिया का था लड़वा में मिला शव
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव लड़वा के जंगल में गत 22 अगस्त को मिली लाश जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी युवती सोनिया की थी। वह गत 17 अगस्त को लापता हो गई थी, जिसके अपहरण की रिपोर्ट बिहारीगढ़ थाने में दर्ज है। परिजनों ने थाने पहुंचकर शव के फोटो देखकर उसकी शिनाख्त की है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव लड़वा में 22 अगस्त की सुबह युवती की लाश मिली थी। जिसकी उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवती के शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिन्हें देखकर शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव तेजपाल सैनी ने उसकी शिनाख्त अपनी लापता बेटी सोनिया के रूप में की। तेजपाल सैनी परिजनों व ग्रामीणों के साथ तितावी थाने पहुंचे और बताया कि सोनिया गत 17 अगस्त को लापता हो गई थी। बिहारीगढ़ थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव की शिनाख्त होने के बाद अब पुलिस उसकी हत्या के आरोपी की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शादी करने के बाद तो नहीं की गई सोनिया की हत्या
सोनिया की शादी अपहरण कर शादी करने के बाद तो नहीं की गई ? पिता तेजपाल सैनी ने बताया कि सोनिया 17 अगस्त को घर से सफेद जींस व गुलाबी-सफेद रंग की धारीदार शर्ट पहन कर गई थी, लेकिन उसके शव पर लाल रंग का नया सूट-सलवार था और हाथों में भी मेंहदी लगी थी। पीड़ित पिता ने बेटी का अपहरण कर हत्यारोपी द्वारा शादी करने के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं, लापता होने के बाद पांच दिन तक वह कहां रही, गांव लड़वा तक वह कैसे और किसके साथ पहुंची, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी संग तय की जा चुकी थी सोनिया की शादी
तेजपाल सैनी ने बताया कि सोनिया चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव मजरा निवासी सन्नी नामक युवक से प्रेम करती थी। उसकी जिद के चलते परिजनों ने सन्नी के साथ ही उसकी शादी भी तय कर दी थी, लेकिन शव के हाथ में लगी मेंहदी में हथेली पर लिखा आर नाम का अक्षर इसमें अब नया मोड़ पैदा कर रहा है। परिजनों ने आर नाम के किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में भी अनभिज्ञता जताई है, जिसे सोनिया जानती हो।

अंतिम संस्कार के बाद हुई शिनाख्त
सोनिया के शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया था। पांच दिन तक भी शव की शिनाख्त नहीं होने पर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। शव के अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद ही उसकी शिनाख्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed