{"_id":"5772c63b4f1c1b5f1879bf19","slug":"the-current-child-deaths-a-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से एक बच्चे की मौत, दूसरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से एक बच्चे की मौत, दूसरा झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरापुर के कैथोड़ा में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है और एक बच्चे की जान चली गई है। ग्रामीणों में विभाग के अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश है।
कैथोड़ा में गांव के बाहर स्थित एक ट्यूबवेल से नंगे तारों की लाइन राजू के घर तक लाई गई है। सोमवार सुबह करीब दस बजे तारों की सपोर्ट में लगाई गई बल्ली अचानक टूट कर गिर गई। वहीं लाईन के नीचे फुरकान का ढाई वर्ष का बेटा चाहत अली और मुन्ना का पुत्र सलमान (10) खेल रहे थे। बल्ली टूटने से नीचे गिरे नंगे तार की चपेट में दोनों मासूम आ गए।
करंट लगने से सलमान की मौके पर ही मौत हो गई और चाहत बुरी तरह झुलस गया। उसे ग्रामीणों ने तुरंत चिकित्सक के यहां भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। दोनों बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।