फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The cultural festival is full of scattered shades in the annual festival

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक खूब बिखरी छटा

Mon, 18 Dec 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
The cultural festival is full of scattered shades in the annual festival
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रमों में देशभाक्ति गीतों, लोकनृत्यों की ऐसी छटा बिखेरी की सभी लोग छात्र-छात्राओं की तारीफ करने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा रहे।
विज्ञापन


जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय की अन्य शाखाओं के बच्चों ने भी वार्षिकोत्सव में भाग लिया। मुख्य अतिथि सुरेश राणा, विशिष्ट अतिथि कपिलदेव अग्रवाल विधायक सदर ने संयुक्त रूप से मॉ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भागवंती की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने सभी मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन


विद्यालय की वार्षिक प्रगति प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल ने प्रस्तुत की। भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश नेहरू नगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित प्रदेशीय मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में वरीयता सूची में विद्यालय के चार छात्रों ने सफलता प्राप्त की तथा हाईस्कूल परीक्षा संचित कुमार शीतल ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्की ड्रॉ के प्रथम विजेता निखिल चौहान, उज्ज्वल गर्ग एवं अनुष्का गर्ग को प्रबंध समिति द्वारा साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में लाला जगदीश के छात्रों ने देशभक्ति गीत संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, भ्रष्टाचार पर आधारित लघु नाटिका और पंजाबी भांगड़ा लोक नृत्य प्रस्तुत किया। योग साधना पर आधारित कार्यक्रम एवं ब्लाइंड रीडिंग की भव्य प्रस्तुति हुई।

भागवंती कॉलेज की छात्राओं द्वारा बचपन कल और आज नन्हे-मुन्हें बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है, घूमर राजस्थानी नृत्य और देशभक्ति गीत राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदेमातरम् की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। जल संरक्षण पर आधारित नृत्य नाटिका, डांडिया महारास नृत्य ने सभी का मन मोहा। विशिष्ट अतिथि एवं इंडोनेशिया के योग प्रमुख अगस इन्द्रा उडयाना द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया।


प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बालकों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ उनका मानसिक एवं बौद्धिक ज्ञान भी आवश्यक है। अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्या सुनीता गौड़, उद्यमी भीमसेन कंसल, डॉ बालकृष्ण त्यागी, प्राचार्य डॉ केजी अरोरा तथा श्यामलाल मित्तल, रविंद्र कुमार बंसल, जयप्रकाश बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed