{"_id":"608c4fc88ebc3ed20242cfde","slug":"the-crushing-session-of-bhaisana-mill-will-conclude-today-muzaffarnagar-news-mrt5366322106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसाना मिल के पेराई सत्र का आज होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसाना मिल के पेराई सत्र का आज होगा समापन
विज्ञापन
भैंसाना मिल के पेराई सत्र का आज होगा समापन
मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना पेराई का सत्र पूरा होना शुरू हो गया है। 15 मई तक जिले की सभी चीनी मिलों के बंद होने की संभावना है। भैसाना चीनी मिल का शनिवार और खाईखेड़ी का दो मई को सत्र का समापन होगा।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि खेतों में गन्ना तेजी से खत्म होता जा रहा है। जिन चीनी मिलों ने अपना आवंटित गन्ना खत्म कर लिया है और उनके क्षेत्र में अतिरिक्त गन्ना नहीं बचा है उन्होंने सत्र का समापन करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले भैसाना चीनी मिल के सत्र का समापन एक मई यानि आज होगा। खाईखेड़ी चीनी मिल के सत्र का समापन दो मई को और टिकौला चीनी मिल के सत्र का समापन पांच मई को होने की संभावना है। मंसूरपुर, खतौली, रोहाना, तितावी और मोरना चीनी मिल के 10 से 15 मई के बीच बंद होने की संभावना है। सभी चीनी मिलें अपने क्षेत्र के गन्ने की तेजी के साथ पेराई कर रही है। संवाद