फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The cremation ground submerged in water in Chhimau, the funeral of the elderly was done in the field

Muzaffarnagar News: छिमाऊ में पानी में डूबा श्मशान घाट, खेत में किया बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The cremation ground submerged in water in Chhimau, the funeral of the elderly was done in the field
हिंडन नदी के पानी में डूबी हजारों बीघा फसल, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
विज्ञापन


तितावी में तीन ग्रामीण नदी के पानी में फंस गए, पुलिस ने बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल/तितावी (मुजफ्फरनगर)। हिंडन नदी उफान पर होने के कारण किसानों की हजारों बीघा फसल डूब गई। श्मशान घाट के नदी में डूबने के कारण छिमाऊ में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार खेत में करना पड़ा। तितावी में तीन ग्रामीण नदी के पानी में फंस गए। तितावी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल किसानों को बचाया।
नदी का पानी बढ़ना और तेज बहाव में लोगों का खेतों में आवागमन मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना है शुक्रवार को जलस्तर घटा है। लेकिन खेतों में खड़ी फसलों की नुकसान हुआ है। दूधली निवासी सुमित का कहना है नदी किनारे ज्यादातर नलों से पानी आने लगा है। चारा पूरी तरह नष्ट हो गया। किसानों को महंगा चारा खरीदना पड़ेगा। बुड्ढ़ाखेड़ा सड़कों पर पानी भरकर चल रहा है।
विज्ञापन

छिमाऊ निवासी सतीश कहते है कि गांव से कसौली चरथावल जाने वाले मार्ग काफी टूट गया है। फिलहाल लोगों को लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक जाना पड़ेगा। उनकी ईख की फसल के अलावा धान की साढ़े पांच बीघा फसल गल गई। उन्होंने बताया गांव का श्मशान घाट नदी के पास है। लेकिन वहां पानी चल रहा है। गांव बुजुर्ग जगदीश का निधन होने पर परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार खेत में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली के दिनेश ने बताया पानी भरने से खेत में लोरी खराब हो गई। सिकंदरपुर के सब्जी उत्पादक मोनू ने बताया खेत में खड़ी तौरी और मिर्च पूरी तरह पानी में गलने से नष्ट हो गई। पशुओं को भूसा खिलाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है क यदि हिंडन नदी में पानी और बढ़ा तो कई गांवों के लिए खतरा बढ़ना तय है।
तितावी क्षेत्र के बुड़ीना कलां निवासी संजीव का धौलरी गांव में मुर्गी फार्म है। शुक्रवार को संजीव, पप्पन और उसका बेटा वीशू अपने फार्म पर बैठे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में घिर गए। जानकारी मिलते ही बुड़ीना कलां के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह तीनों को बचाया।


बुढ़ाना में जेसीबी से हटवाया नदी का मलबा
बुढ़ाना। तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ कस्बे के नदी वाला मंदिर तथा गांव चंधेडी में बने हिंडन नदी के पुल के पास सफाई कराई। पानी के बहाव का रास्ता बनाया। बुढ़ाना निवासी किसान अनिल व सुनील और गांव चंधेड़ी निवासी पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम आदि ने बताया कि नदी किनारे फसलों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। हरे चारे की फसल बर्बाद हो जाएगी। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि तहसीलदार सतीश चन्द बघेल ने जेसीबी से पुल के दोनों ओर सफाई करवाकर पानी के बहाव का रास्ता बनवाया। बहाव का रास्ता साफ होने से किसानों के खेतों में जलस्तर नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed