फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The court did not consider Saurabh, lodged in Lucknow jail, as a juvenile.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अदालत ने लखनऊ जेल में बंद सौरभ को नहीं माना किशोर

Tue, 26 Sep 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The court did not consider Saurabh, lodged in Lucknow jail, as a juvenile.
- शामली के गांव बहावड़ी के प्रधान देवेंद्र की हत्या का मामला
विज्ञापन

- बचाव पक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को अपर सत्र न्यायालय ने किया निरस्त

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कचहरी में दस साल पहले शामली जिले के बहावड़ी गांव की प्रधान के पति देवेंद्र की हत्या के आरोपी सौरभ मलिक को अदालत ने वारदात के समय किशोर नहीं माना है। बचाव पक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र को अपर सत्र न्यायालय की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने निरस्त कर दिया।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते 11 जुलाई 2013 को कचहरी में बहावड़ी के देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने सगे भाई सौरभ मलिक, सागर मलिक, ओम सिंह और रणपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बचाव पक्ष ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि वारदात के समय सौरभ की उम्र 17 साल 11 महीने 14 दिन थी। गुरुग्राम के स्कूल की आठवीं कक्षा का प्रमाणपत्र भी दाखिल किया गया। अदालत ने स्कूल के टीसी को संदेहास्पद मानते हुए प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। आरोपी लखनऊ जेल में बंद है।
विज्ञापन


सौरभ के नाम में मिला अंतर
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा ने बताया कि बचाव पक्ष ने विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल देव लाल नगर गुुरुग्राम का प्रमाण पत्र दाखिल किया गया। अभियुक्त सौरभ का नाम मूल पत्रावली पर सौरभ पुत्र सुरेश अंकित है। जबकि टीसी में सौरभ के स्थान पर सौरव पुत्र विक्की मलिक अंकित है। इससे संदेह हुआ। यह भी सामने आया कि प्रवेश के समय सौरभ की ओर से जन्मतिथि के विषय में कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। टीसी पर बीएसए के हस्ताक्षर नहीं है। स्कूल के पीटीआई के बयान अदालत में कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की त्यागी की हत्या से आए चर्चा में
यही नहीं, 16 फरवरी 2015 को कोर्ट संख्या-दस में पुलिस सुरक्षा के बीच विक्की त्यागी की सिख अधिवक्ता की वेशभूषा में आए युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष ने हत्या का मुकदमा शामली के बहावड़ी गांव के सागर मलिक के खिलाफ दर्ज कराया था। इसी सागर मलिक का भाई सौरभ मलिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed