{"_id":"5d9e23cf8ebc3e015255a4c4","slug":"the-couple-died-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt4476333169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, जहर की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, जहर की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती की संदिग्ध हालात में मौत
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भौराकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीण जहर खाने से दोनों की मौत की आशंका जता रहे हैं। हालांकि बिना पुलिस को सूचना दिए ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध दंपती खेती-बाड़ी करता था। उनके बड़े बेटे ने करीब डेढ़ साल पूर्व जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि दूसरा बेटा पुलिस विभाग में ही बताया जा रहा है। मंगलवार रात दंपती घर में ही सोया था, लेकिन बुधवार सुबह काफी देर तक पति-पत्नी में से कोई भी घर के बाहर नहीं निकला। परिवार के कुछ लोग शक होने पर घर में गए तो वहां वृद्ध अपने बेड पर मृत पड़े थे, जबकि उनकी पत्नी अचेतावस्था में थी। परिजन तत्काल वृद्धा को शामली के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को गांव ले गए, जहां बिना पुलिस को सूचना दिए ही उनके शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ भौराकलां विरेंद्र कसाना का कहना है कि उनके पास घटना की कोई जानकारी नहीं है, न ही उन्हें सूचना दी गई है। यदि किसी तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।