{"_id":"687148fba75e990efd028295","slug":"the-couple-committed-suicide-ashok-and-pushpa-were-devastated-by-the-death-of-their-elder-son-2025-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने किया सुसाइड: बड़े बेटे की मौत से टूट गए थे अशोक और पुष्पा, कैंसर के इलाज में बिक गई चार बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने किया सुसाइड: बड़े बेटे की मौत से टूट गए थे अशोक और पुष्पा, कैंसर के इलाज में बिक गई चार बीघा जमीन
Fri, 11 Jul 2025 10:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:56 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: दंपती बिलासपुर गांव के मूल निवासी थे और शहर में आकर रहने लगे थे। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उनकी मौत की जानकारी पर पूरा मोहल्ला हैरान रह गया।
विज्ञापन
अशोक गोयल और पुष्पा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोक गोयल उर्फ पटवारी (65) और उनकी पत्नी पुष्पा गोयल (60) बीमारी और बेटे की मौत के सदमे से हार गए। दोनों ने एक साथ मौत को गले लगाने का फैसला किया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
अशोक गोयल मूल रूप से बिलासपुर गांव के रहने वाले थे। बीमारी में हुए खर्च के कारण चार बीघा जमीन भी बिक गई। इस कारण परिवार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। करीब एक साल पहले बड़े बेटे अभिनव की मौत से दंपती पूरी तरह टूट गया। तभी से वह सदमे में चल रहे थे। मृतक के भाई प्रदीप गोयल ने बताया कि उनके भाई कैंसर और भाभी शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। दंपती की मौत के बाद गुरुग्राम में नौकरी करने वाला बेटा अनुभव थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरान रह गया मोहल्ला
नई मंडी क्षेत्र रेलवे रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास के मूल निवासी अशोक गोयल वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ पाटिया के पास राकेश कुमार के घर में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। मोहल्ले के लोग दंपती की मौत से हैरान रह गए।
सल्फास कहां से खरीदा, जांच कर रही पुलिस
दंपती ने सल्फास कहां से खरीदा, इसकी जांच चल रही है। आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी ली गई है।
नई मंडी क्षेत्र रेलवे रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास के मूल निवासी अशोक गोयल वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ पाटिया के पास राकेश कुमार के घर में किराए पर रहते थे। शुक्रवार को पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। मोहल्ले के लोग दंपती की मौत से हैरान रह गए।
सल्फास कहां से खरीदा, जांच कर रही पुलिस
दंपती ने सल्फास कहां से खरीदा, इसकी जांच चल रही है। आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी ली गई है।