फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'The country will not be allowed to break through playing with emotion'

भावनाओं से खेलकर किसी को देश तोडने नहीं दिया जाएगा

Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
'The country will not be allowed to break through playing with emotion'
देवबंद में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के 46वें दिन आंदोलनकारी महिलाओं ने कहा कि भावनाओं से खेलकर किसी को भी देश को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। इसलिए सरकार हठधर्मी छोड़कर जनता की आवाज सुने तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले ईदगाह मैदान में चल रहे सीएए विरोधी धरना प्रदर्शन में फौजिया उस्मानी ने कहा कि देश के अलग अलग राज्यों में सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है और जनता सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन सरकार जान बूझकर जनता की आवाज को सुनना नहीं चाह रही है। सरकार खुद जानती है कि सीएए को लागू उसने गलती की है, लेकिन वह हठधर्मी पर अड़ी हुई है। फौजिया ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि देशहित को ध्यान में रखते हुए सीएए को वापस लिया जाए। इरम उस्मानी ने कहा कि इस मुल्क की विशेषता यही है कि यहां सर्वधर्म के लोग एक परिवार की तरह रहते हैं, लेकिन आज इस परिवार को तोड़ने के लिए तरह तरह की साजिशें रची जा रहीं हैं। जिससे सभी लोगों को सावधान रहना है और साजिशें करने वालों को करारा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि सीएए इसी साजिश का एक हिस्सा है और इसको कामयाब करने के लिए तमाम ताकतों को लगाया हुआ है। धरनास्थल पर स्कूली छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed