Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The counting of votes lasted for 30 hours in the district

जिले में 30 घंटे तक चली मतगणना

Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The counting of votes lasted for 30 hours in the district
जिले में 30 घंटे तक चली मतगणना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह से प्रारंभ होकर 30 घंटे तक चलती रही। कई ब्लॉकों में मतगणना धीमी गति से होने के कारण अव्यवस्था का बोलबाला रहा। परिणाम देर से घोषित किए गए तो जीते हुए प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने के लिए भटकते रहे। जिला पंचायत सदस्य पदों पर विजेताओं की घोषणा देर रात तक होती रही। तीन वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों की हार होने पर भाजपा नेताओं ने पुन: मतगणना की मांग की। मोरना में तो भाजपा प्रत्याशी वीरपाल निर्वाल समर्थकों समेत रिकाउंटिंग की मांग को लेकर धरना पर भी बैठ गए। इस कारण भी जिला पंचायत सदस्य पदों पर परिणाम देर से घोषित किए गए।
जिले के सभी नौ ब्लॉक में पंचायत चुनाव में मतगणना रविवार सुबह आठ बजे प्रारंभ कराई गई। हालांकि भीड़ और अव्यवस्था के कारण अधिकांश स्थानों पर मतगणना देरी से प्रारंभ हुई। दो शिफ्टों में मतगणना लगातार चलती रही। खतौली ब्लाक में 84 ग्राम पंचायत होने के बावजूद रिजल्ट जल्दी घोषित होते रहे। बघरा, चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना, जानसठ में सोमवार सुबह तक मतगणना पूरी कर ली गई, मगर सदर, खतौली, शाहपुर, और मोरना में मतगणना जिला पंचायत वार्डों को लेकर समय से पूरी नहीं हो सकी। इन ब्लॉकों में 30 घंटे बाद दोपहर दो बजे तक मतगणना हुई। मगर प्रमाण पत्र वितरण का काम देरी तक होता रहा। खतौली, मोरना और सदर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशियों के कुछ वार्ड में पुन: मतगणना कराए जाने के कारण परिणाम घोषित होने में देर होती रही।
विज्ञापन

भूखे प्यासे फिरते रहे समर्थक
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के कारण होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें बंद होने के कारण मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थक भूखे प्यासे घूमते रहे। उन्हें पानी तक भी नहीं मिल सका। उधर, कूकड़ा मंडी में भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट होने के बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखाई तथा लोगों को यहां पर जमा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed