फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The commissioner inspected the ITI building under construction

कमिश्नर ने निर्माणाधीन आईटीआई भवन का किया मुआयना

Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The commissioner inspected the ITI building under construction
बधाई कलां में निर्माणाधीन आईटीआई स्थल पर ग्रामीणों से बातचीत करते मंडलायुक्त। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कमिश्नर ने निर्माणाधीन आईटीआई भवन का किया मुआयना
विज्ञापन

चरथावल। सहारनपुर मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने बधाई कलां में 10.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आईटीआई भवन का मुआयना किया। उन्होंने दीवारों में पीली ईंटों के लगाने पर नाराजगी जताई और कंक्रीट का टेस्ट भी तकनीकी टास्क फोर्स द्वारा मौके पर कराया। इसी स्थल के निकट तीन साल पहले बने मॉडल स्कूल की खस्ताहाल भवन देख उन्होंने टास्क फोर्स को जांच के आदेश दिए।

बृहस्पतिवार को कमिश्नर अचानक बधाई कलां पहुंचें, तो अफसरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने एसडीएम सदर दीपक कुमार के साथ बधाई कलां में राजकीय आईटीआई भवन के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को बारीकी से देखा। साथ आई तकनीकी टास्क फोर्स से कंक्रीट का टेस्ट कराया। उसके बाद उन्होंने एक दीवार में एक जगह पीली ईट नजर आई, तो सख्ती से निर्देश दिए कि अव्वल ईंटों का ही प्रयोग किया जाए। इसी निर्माणाधीन भवन के पास दीन दयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल का भवन खस्ताहाल देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्हें बताया गया कि तीन साल पहले ही इस भवन में शिक्षण कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने टास्क फोर्स से मॉडल स्कूल बनाने वाली निर्माण एजेंसी का नाम और मौके की जांच करने के बाद रिपोर्ट तलब कर ली है। छपार-रोहाना-चरथावल के टूटी और जर्जर होने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजीव सैनी से सवाल किए। एसडीओ ने बताया कि शासन से इस सड़क के निर्माण का बजट मंजूर हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया के बाद शीघ्र निर्माण शुरू हो जाएगा। आईटीआई का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। 10.19 करोड़ रुपये से कॉलेज, प्रशासनिक भवन, वर्कशॉप आदि का निर्माण कराया जाना है। प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed