फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The colors of art, talent and honor scattered in the festival

Muzaffarnagar News: महोत्सव में बिखरे कला, प्रतिभा और सम्मान के रंग

Sat, 01 Apr 2023 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The colors of art, talent and honor scattered in the festival
- केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

- कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि

- बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज का प्रयोग करने की दी सलाह





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला गांव महोत्सव में कला, संस्कृति, प्रतिभा और सम्मान के रंग बिखरे। अपने-अपने क्षेत्र में समाज सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों और ट्रैक्टरों की जानकारी ली।

एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फीता काटकर और दीप जला कर गांव महोत्सव का आगाज किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने श्रेष्ठ ग्राम प्रधानों, महिला सशक्तिकरण, आशा वर्कर्स और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विभिन्न संस्थाओं से आए युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग बिखेरे। कवियित्री प्रीति अग्रवाल ने देशभक्ति से ओत प्रोत रचनाएं प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों ने मेले में विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया। विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन





किसानों का कल्याण कर रही सरकार : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सरकार किसानों का कल्याण कर रही है। विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित कर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैविक खेती से लाभ लें किसान : अग्रवाल

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि किसान जैविक खेती करें, जिससे उन्हें अधिक से अधिक लाभ हो। अच्छी सेहत के लिए मोटे अनाज का प्रयोग जरूरी है।


महोत्सव जिले के लिए अनूठा प्रयास : गोयल

टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड के सीईओ सतीश गोयल ने कहा कि महोत्सव जिले के लिए सराहनीय प्रयास है। किसानों को उपयोगी जानकारियां मिल रही है।


खतौली और मंसूरपुर मिल के जीएम सम्मानित

गांव महोत्सव में शामिल हुए खतौली चीनी मिल के जीएम एके सिंह और मंसूरपुर शुगर मिल के जीएम बलधारी सिंह को सम्मानित किया गया। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाया। महोत्सव में खतौली, रोहाना और मंसूरपुर मिल की ओर से स्टॉल लगाकर किसानों को उपयोगी जानकारियां दी गई।


शिक्षा, चिकित्सा और कृषि विभाग के स्टॉल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेले में कैंप लगाया गया। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी अपने स्टॉल लगाए और लोगों को विभाग की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। जिला कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मेले में मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया गया।



कौशल विकास प्रशिक्षण योजना की दी जाएगी जानकारी
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत 18 से 35 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं को लेदर, रिटेल, हेल्थकेयर, आईटी आदि विभिन्न सेक्टरों में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्नति योजनान्तर्गत वर्ष 2018-19 में 100 दिन का रोजगार पूर्ण कर चुके मनरेगा श्रमिकों को भी इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं सवायोजित किया जाएगा। तीन माह की प्रशिक्षण अवधि में उन्हे प्रतिदिन मनरेगा रोजगार के भुगतान की दर से हर 15 दिन पर भुगतान किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, कौशल विकास मिशन कार्यालय या 0522-4944200 पर संपर्क कर सकते है।




महोत्सव में ये हैं हमारे सहयोगी

गांव महोत्सव में हमारे सहयोगी टाइटल पार्टनर एप्पी फिज, पावर्ड बाई पार्टनर बजाज प्लेटिना 110 एबीएस, हुंडई, टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड, कृभको, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, एटूजेएड ऑटो व्हील्स महिंद्रा, राधा गोविंद ऑटो मोबाइल्स, बेदी ट्रैक्टर्स, बुकमैन इंडिया, डेल्टा फार्म सर्विसेज, गर्ग ट्रैक्टर, वेद प्रोडक्सटस, सागा इंडिया, एटूजेड बजाज और जिला सूचना कार्यालय प्रमुख सहयोगी है। एटूजेड बजाज की ओर से महोत्सव में बुकिंग कराने पर विशेष छूट और उपहार भी दिए जाएंगे।


महोत्सव में हर घंटे हुआ लकी ड्रा, बांटे इनाम

अमर उजाला गांव महोत्सव में हर घंटे लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। इसके लिए निशुल्क पंजीकरण किए गए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed