{"_id":"600485858ebc3e2c50456e79","slug":"the-cold-wind-choked-people-throughout-the-day-muzaffarnagar-news-mrt5210291162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा ने लोगों को दिनभर ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा ने लोगों को दिनभर ठिठुराया
विज्ञापन
सर्दी व शीतलहर में बचाव के लिए ऊनी कपडों में गंतव्य को जाते राहगीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। तेज सर्द हवा ने लोगों को दिन में भी ठिठुरने को मजबूर किए रखा।
जनपद कई दिनों से कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। कोहरा और सर्द हवा जनजीवन का प्रभावित कर रही है। बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान कम हो रहा है, जिससे दिन में भी ठिठुरन रहती है। रविवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरा होने के कारण दिन में दस बजे तक बाजार और सड़के पूरी तरह सुनसान रहे। आवागमन प्रभावित रहा। कोहरा ढला तो सूरज नहीं निकला। आकाश में दिन भर काले बादल छाए रहे। बादल छाए रहने के साथ ही दिन भर तेज सर्द हवा चलती रही। बर्फीली हवा के चलने से लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे।
रविवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर फिर से 15.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। ठंड का असर दिन में बाजारों में भी देखने को मिला। बाजारों में अपेक्षा से कम भीड़ रही। सुबह को बाजार जहां देर से खुले वहीं शाम को जल्दी बंद हो गए। सर्द हवा का आम जनमानस पर अधिक प्रभाव पड़ता दिखाई दिया।