{"_id":"6213e52ef4d54147f00a1457","slug":"the-clerk-will-give-a-quarter-of-two-hundred-quintals-of-sugarcane-to-ghatauli-khatauli-news-mrt577841160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली का सवा दो सौ क्वंटल गन्ना तौल लिपिक देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली का सवा दो सौ क्वंटल गन्ना तौल लिपिक देगा
विज्ञापन
जानसठ। गांव घटायन दक्षिणी के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली को लेकर किसानों और शुगर मिल अधिकारियों के बीच समझौता हो गया। समझौते में तौल लिपिक किसानों को घटतौली का सवा दो सौ क्विंटल गन्ना किसानों को देगा। इसके अलावा किसानों की सभी मांगे मान ली गई है। इसके बाद दोनों गन्ना क्रय केंद्रों की तौल शुरू कर दी गई।
जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन दक्षिणी में स्थित खतौली के त्रिवेणी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक द्वारा तौल कांटे की इंगल के नीचे ईंट लगाकर किसानों के साथ घटतौली का खेल खेल रहा था, तो उस लिपिक का शनिवार को ट्रांसफर दूसरे क्रय केंद्र पर होने पर जब दूसरा तौल लिपिक आया तो उसने किसानों को कांटे पर घटतौली होने की पोल खोल दी। जिसको लेकर मौके पर मौजूद किसानों में घटतौली को लेकर रोष फैल गया। किसानों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने गांव के दोनों गन्ना क्रय केंद्रों को तौल बंद करा दी थी।
भाजपा नेता अनुराग पंवार ने बताया कि सोमवार को गांव में किसानों और शुगर मिल के जॉन इंचार्ज वीरेंद्र गुर्जर व लाइन इंचार्ज लक्ष्य के बीच समझौता वार्ता हुई। वार्ता में समझौता हुआ कि कथित तौल लिपिक को घटतौली का करीब सवा दो सौ क्विंटल गन्ना किसानों को देना होगा। इसके अलावा इंडेंट बढ़ाने सहित अन्य मांगों को मिल अधिकारियों ने मान ली है। समझौता वार्ता के बाद दोनों गन्ना क्रय केंद्रों की किसानों ने तौल शुरू करा दी।