फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The cleaning worker was shot over a minor issue

मामूली बात को लेकर सफाई कर्मचारी को मारी गोली

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The cleaning worker was shot over a minor issue
मामूली बात को लेकर सफाई कर्मचारी को मारी गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, सिखेड़ा। गांव खेड़ी वीरान में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि गोली युवक के पैर में लगी। चीख पुकार की आवाज पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोली मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

गांव खेड़ी वीरान निवासी 45 वर्षीय अश्वनी मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी है। सायं पांच बजे के आसपास उसकी मां गांव में ही स्थित एक परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। दुकान के समीप खड़ा एक युवक उसकी मां की ओर घूर रहा था। इसी बात का विरोध करने पर दोनों युवकों के बीच कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। आरोपी ने तमंचा निकालकर अश्वनी पर गोली चला दी। गोली अश्वनी के बांये पैर की पिंडली में लगी। भीड़ को आता देख हमलावर भाग गया। पुलिस हमलावर की तलाश में लगी है। अभी तक मामले की तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed