फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The claims of smooth drinking water supply of the municipality failed in Ramadan month

दो दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरसे मोहल्ला खानकाहवासी

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
The claims of smooth drinking water supply of the municipality failed in Ramadan month
देवबंद। मोहल्ला खानकाह में पिछले दो दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं। रोजेदारों को सड़कों पर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। यही नहीं रमजान माह के तीसरे जुमा में लोगों को मस्जिदों में वजू के लिए पानी ही नहीं मिला। जिससे लोगों में पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान का महीना चल रहा है और मोहल्ला खानकाह में दो दिन से पानी की बूंद तक नहीं है। रोजेदार जैसे तैसे कर सड़कों पर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर ले जाने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार से पानी सप्लाई न होने की वजह से लोग सहरी और इफ्तार में भी पानी पीने तक को तरस गए। मोहल्लावासी कमर उस्मानी, मो. आसिफ, अब्दुल रहमान, अनीस अहमद, रियाज आदि का कहना है कि रमजान माह के तीसरे जुमा में रोजेदारों को मस्जिदों में वजू के लिए पानी तक नहीं मिला। जिसके चलते उन्होंने सड़कों पर लगे हैंडपंपों पर खड़े होकर वुजू कर नमाज अदा की। लेकिन पालिका के कर्मचारी और जलकल विभाग आंखें खोलने को तैयार नहीं है। कहा कि शीघ्र पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो उन्हें प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, जलकल विभाग के प्रभारी मो. आरिफ का कहना है कि रात्रि के समय पानी की मोटर फुंक जाने के लिए पेयजल संकट पैदा हुआ है। शुक्रवार रात तक इसे ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed