{"_id":"6875539bf06a4a9dc40b953a","slug":"the-city-will-be-equipped-with-digital-security-in-the-first-phase-of-building-a-smart-city-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-150039-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्मार्ट सिटी बनाने के पहले चरण में डिजिटल सिक्योरिटी से लैस किया जाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्मार्ट सिटी बनाने के पहले चरण में डिजिटल सिक्योरिटी से लैस किया जाएगा शहर
Tue, 15 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए पहले चरण में शहर को डिजिटल सिक्योरिटी से लैस किया जाएगा। लखनऊ की तर्ज पर शहर के 55 वार्डों को जोन में विभाजित करते हुए एक कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। कूड़ा वाहनों की तकनीकी निगरानी के लिए उनमें जीपीएस जैसी ट्रैकिंग डिवाइस लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता के साथ ही यहां पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित संकल्प के साथ काम शुरू हो गया है। स्मार्ट लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, गौशाला, स्मार्ट रिकॉर्ड रूम, स्मार्ट पार्क और स्मार्ट रोड के लिए काम किया जाएगा। कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। संवाद