{"_id":"5db9d8248ebc3e01702d3087","slug":"the-city-is-stuck-in-a-jam-muzaffarnagar-news-mrt451066955","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम में फंसा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम में फंसा रहा शहर
विज्ञापन
मालवीय चौक पर लगे जाम मे फसें वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम के झाम में फंसा रहा शहर
मुजफ्फरनगर। गोवर्धन पूजा और भैया दूज के बाद बाजार में रौनक लौट आई। दोनों दिन बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। त्योहारों का अवकाश भी खत्म हो गया तथा भीड़ सड़कों पर उतर आई और जहां-तहां जाम लग गया।
बुधवार को सुबह बाजार खुलते ही शहर में चहल-पहल बढ़ गई। सरकारी कार्यालय और स्कूल खुले तो सड़कों पर भीड़ नजर आई। रुड़की रोड पर शिव चौक, नावल्टी चौक तथा अहिल्याबाई चौक पर वाहनों की भीड़ के चलते जाम लगा रहा। त्योहारी सीजन में इस रूट से ई-रिक्शा तथा कारों का आवागमन बंद कर दिया गया था। यह प्रतिबंध हटते ही मार्ग पर ई-रिक्शा की भीड़ बढ़ गई। इसके अतिरिक्त टाउन हाल रोड एवं प्रकाश चौक पर भी दिन में कई बार जाम लगा। स्कूलों की छुट्टी के समय मीनाक्षी चौक, होली एंजिल्स स्कूल के पास मालवीय चौक पर जाम के हालात रहे।