फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The chairperson wrote a letter to the CMO, why do you want to disturb the peace of the municipality?

चेयरपर्सन ने सीएमओ को लिखा पत्र, पालिका की शांति क्यों भंग कराना चाहते हैं आप

Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The chairperson wrote a letter to the CMO, why do you want to disturb the peace of the municipality?
चेयरपर्सन ने सीएमओ को लिखा पत्र, पालिका की शांति क्यों भंग कराना चाहते हैं आप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार द्वारा डॉ. अतुल कुमार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार देने के आदेश का चेयरपर्सन ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड उनके खिलाफ प्रस्ताव पास कर चुका है, इस पद पर उनका योगदान नहीं कराया जा सकता। इससे पालिका की शांति भंग हो सकती है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि डॉ. बृजेंद्र सिंह के हटाए जाने से पालिका में जहां शांति का माहौल बना था, वहीं डॉ. अतुल कुमार को इस पद पर दोबारा भेजे जाने से शांति भंग की स्थिति बन गई है। पालिका बोर्ड के सभासद त्यागपत्र देने के लिए तैयार हैं। चेयरपर्सन ने लिखा कि ऐसा लगता है कि आपका कार्यालय पालिका में कानून व्यवस्था खराब करना चाहता है। डॉ. अतुल कुमार के खिलाफ सभी सभासदों ने बोर्ड में हटाए जाने का प्रस्ताव पास किया था। अभी केवल तीन माह इस प्रस्ताव को हुए हैं, छह माह से पहले डॉ. अतुल कुमार को यहां भेजना वैधानिक नहीं है। वह डॉ. अतुल कुमार का योगदान यहां नहीं कराएंगे। अन्य कोई चिकित्सक नहीं है तो पद को खाली रहने दें। यहां तक लिखा है कि डॉ. अतुल पालिका के दो सभासदों पर एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। ऐसे व्यक्ति को बोर्ड किसी भी हालत में पालिका में नहीं रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed