फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The center of faith is the seven storied Sant Ravidas temple of Shuktirtha

Muzaffarnagar News: आस्था का केंद्र है शुकतीर्थ का सात मंजिला संत रविदास मंदिर

Sat, 04 Feb 2023 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
The center of faith is the seven storied Sant Ravidas temple of Shuktirtha
रविदास आश्रम के प्रबंधक सत्यानंद जी महाराज।
निर्माणाधीन संत गुरु रविदास और सद्गुरु समनदास गद्दी की दिलाएगी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। शुकतीर्थ में काशी की तर्ज पर बना सात मंजिला संत रविदास मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। इसी के साथ निर्माणाधीन संत गुरु रविदास और सद्गुरु समनदास की नौ मंजिल गद्दी भी क्षेत्र को भव्य पहचान दिलाएगी।
अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास और सद्गुरु समनदास गुरु की गद्दी का निर्माण कार्य चल रहा है। यह गद्दी नौ मंजिल की होगी। ब्रह्मलीन सद्गुरु समनदास महाराज के अनुयाई देश-विदेश में है। अखिल भारतीय रविदास मिशन के प्रबंधक महात्मा गोवर्धन महाराज ने बताया कि पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ में निर्माणाधीन अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास सतगुरु समनदास गद्दी की एक अलग ही पहचान होगी। इस गद्दी का निर्माण ऐसी तकनीक के साथ किया जा रहा है, जो हजारों वर्ष तक अपनी मजबूती व सुंदरता की पहचान कायम करेगी। निर्माण कार्य पांच वर्ष पूर्व शुरू किया गया था।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में ही संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में काशी की तर्ज पर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास का 115 फुट ऊंचा भव्य सात मंजिला मंदिर बनाया गया है, जो हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है। आश्रम के प्रबंधक संत सत्यानंद महाराज ने बताया कि 2006 में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। संत गुरु रविदास मंदिर में देश के कोने-कोने से हजारों लोग दर्शनों को आते हैं। इन आश्रमों से संबंधित कई शिक्षण संस्थाएं भी सुचारु रुप से चल रही है। शुकतीर्थ में अन्य कई संत रविदास महाराज से जुड़े कई आश्रम व मंदिर संचालित है।

रविदास आश्रम के प्रबंधक सत्यानंद जी महाराज।

रविदास आश्रम के प्रबंधक सत्यानंद जी महाराज।

रविदास आश्रम के प्रबंधक सत्यानंद जी महाराज।

रविदास आश्रम के प्रबंधक सत्यानंद जी महाराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed