{"_id":"6862e6b492daf5e873033c65","slug":"the-car-was-speeding-the-airbags-did-not-open-after-the-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149045-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: फर्राटा भर रही थी गाड़ी, हादसे के बाद नहीं खुले एयरबैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: फर्राटा भर रही थी गाड़ी, हादसे के बाद नहीं खुले एयरबैग
Tue, 01 Jul 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:04 AM IST
सार
जहां हादसा हुआ, उसके पास घुमावदार हाईवे है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने के कारण एयरबैग भी नहीं खुल सके, जिस कारण चार दोस्तों की जान चली गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर छपार थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाईवे पर केदारनाथ जा रहे दोस्तों की गाड़ी फर्राटा भर रही थी। जहां हादसा हुआ, उसके पास घुमावदार हाईवे है। सीट बेल्ट नहीं लगी होने के कारण एयरबैग भी नहीं खुल सके, जिस कारण चार दोस्तों की जान चली गई।
हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। चालक को झपकी लगी और घुमावदार हाईवे पर वह नियंत्रण खो बैठा। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे खेत में गिर गई। यहां खेत में पानी भरा था।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: पंडित वैष्णो ढाबे के मैनेजर को पीटा, यशवीर महाराज बोले- युवक की पैंट उतारने की बात गलत
विज्ञापन
कार सवारों में किसी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इस वजह से एयर बैग भी नहीं खुले। राहगीर पहुंचे तो गाड़ी की खिड़कियां नहीं खुलीं। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद खिड़कियां तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया।
पुलिस कर रही परिजनों का इंतजार
पुलिस ने युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों से बात हो गई है, उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।