फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The captain took to the road for the safety of the girl students

छात्राओं की सुरक्षा को सड़क पर उतरे कप्तान

Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The captain took to the road for the safety of the girl students
नगर के महावीर चौक पर रोमियो स्कावड टीम को निर्देश देते एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर पुलिस को लिखे गए पत्र के बाद एसएसपी अभिषेक यादव सोमवार को खुद सड़क पर उतर आए। महावीर चौक पर उन्होंने शहर के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड को बुलाकर स्कूल-कॉलेज व ट्यूशन सेंटरों के पास नियमित गश्त करने व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नई मंडी कोवताली क्षेत्र के एक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या द्वारा नई मंडी थाने को पत्र लिखकर मनचले युवकों द्वारा छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड की चार टीमों का गठन किया। इसके बाद महावीर चौक पर शहर के सभी थाना व चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेते हुए उन्हें स्कूल-कॉलेज और ट्यूशन सेंटर के पास उनके खुलने व बंद होने के समय नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। एंटी रोमियो स्क्वॉड को छात्राओं से नियमित रूप से संपर्क में रहकर उनसे वार्ता कर फीडबैक लिए जाने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही छात्राओं से भी आह्वान किया गया कि यदि स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय कोई भी परेशान करे तो तत्काल डायल-112 पर कॉल करें। ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed