फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The businessman's family was held hostage and robbed near the police station

Muzaffarnagar News: संशोधित पेज एक

Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The businessman's family was held hostage and robbed near the police station
थाने के पास व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाने के पास बदमाशों ने अनाज एवं तेल व्यापारी सतीश प्रजापति के परिवार को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान लूट लिया। व्यापारी के बेटे को विरोध करने पर तमंचे की बट से घायल कर दिया। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गए। करीब 18 लाख का नुकसान बताया गया है। भोपा के मुख्य बाजार में रहने वाले सतीश प्रजापति सरसों, अनाज, तेल का व्यापार करते हैं। रविवार रात वह अपनी पत्नी वंदना के साथ पहली मंजिल के कमरे में सो रहे थे। बराबर वाले कमरे में उनका बेटा विकास सोया हुआ था। घर के पीछे की ओर से बने दो वेंटीलेटर से रात लगभग डेढ़ बजे चार बदमाश हथियार लेकर घर में घुस गए। बदमाशों ने सतीश प्रजापति व उनकी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दी। धमकी के बाद वंदना ने आठ लाख रुपये और करीब 10 लाख के जेवर बदमाशों को दे दिया।विकास ने विरोध किया तो तमंचे की बट से सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया। सीओ देवव्रत वाजपेई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कांबिंग के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना के बारे में पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि पुलिस की दो टीम बनाई हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed