फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The businessman wandered unnoticed due to no symptoms

लक्षण नहीं होने से बेफिक्र घूमता रहा व्यापारी

Tue, 19 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The businessman wandered unnoticed due to no symptoms
लक्षण नहीं होने से बेफिक्र घूमता रहा व्यापारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार को पॉजिटिव मिले ग्राम का मुकंदपुर के व्यक्ति को संक्रमण कहां से लगा इसका पता नहीं लग पाया है। मरीज में कोई लक्षण भी नहीं है। एंसिप्टोमेटिक होने के कारण वह बेफिक्र होकर इधर-उधर घूमता रहा और बहुत से लोगों के संपर्क में आया। बताया जाता है कि वह किराना का सामान लेने के लिए मंडी भी आता-जाता रहा है।

जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मिले लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखे। 24 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए, लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इसी तरह मुकंदपुर में मिला संक्रमित भी एंसिप्टोमेटिक है। यदि ऑपरेशन से पहले चिकित्सक उसकी कोरोना जांच न कराते तो पता ही नहीं लगता कि वह कोरोना पॉजिटिव है। न तो उसमें कोई लक्षण थे और न ही कोई अन्य परेशानी। इसलिए वह लगातार अपनी दुकान पर काम करता रहा। बाजार आकर सामान भी ले जाता था। इस दौरान उसके संपर्क में बहुत से लोग आए होंगे। इस संबंध में सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि यह कहना मुश्किल है कि पॉजिटिव मिले व्यक्ति को संक्रमण कहां से लगा। सर्वे कर उसके संपर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इन सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed