फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The building lit up, the tricolor waved... flag hoisting today

Muzaffarnagar News: जगमगाए भवन, लहराया तिरंगा...आज ध्वजारोहण

Fri, 15 Aug 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The building lit up, the tricolor waved... flag hoisting today
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय दूधिया रोशनी से जगमगा उठे। शहर में महापुरुषों की मूर्तियों को भी सजाया गया। देशभक्ति के गीत बजाए गए। पुलिस ने तिरंगा मार्च निकाला। शुक्रवार को ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व संख्या पर नगर पालिका परिषद, विकास भवन, कलक्ट्रेट आदि सरकारी कार्यालय रोशनी से जगमगा गए। तिरंगे के डिजाइन वाली रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षण संस्थाओं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम से आईटीआई होते हुए वापस स्टेडियम तक पांच किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यालयों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर। पुलिसकर्मियों ने जोश और उमंग के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। पुलिस के साथ खालापार में लोगों, महिलाओं व बच्चों ने भी तिरंगा लहराया। सभी को देश प्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में आगे देश भक्ति के गीत बजाते हुए डीजे चल रहा था, जिसके पीछे पुलिसकर्मी चले। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक व फक्करशाह चौक होकर थाना खालापार पहुंच कर समापन हुआ। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे व अन्य अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed