फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of the missing cook was found in the field, it is suspected that he was murdered and thrown away

Muzaffarnagar News: खेत में मिला लापता रसोइया का शव, हत्या कर फेंकने आशंका

Wed, 04 Jun 2025 05:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing cook was found in the field, it is suspected that he was murdered and thrown away
-परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर शव मिलने से एक घंटा पहले ही दी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। नावला गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए होटल के रसोइया मुकुल (26) का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर शव मिलने से करीब एक घंटा पहले ही दी थी।
बुधवार सुबह नावला में खेत पर काम कर रहे किसानों ने ईंख के खेत में शव पड़ा देखा। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान गांव के ही मुकुल के रूप में की। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि मुकुल हाईवे स्थित भैंसी कट के पास एक होटल पर रसोईया का काम करता था।
विज्ञापन

शनिवार शाम घर से होटल के लिए निकला था। होटल पर मुकुल कभी-कभी चार दिन भी रुक जाता था। इसलिए परिजनों को कोई शक नहीं हुआ। मृतक की पत्नी भी अपने मायके गई हुई थी। परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई है। क्षेत्राधिकार रामाशीष यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed