{"_id":"68fa88c500f92f8b5b04b5f0","slug":"the-body-of-innocent-ruhaan-was-recovered-one-kilometer-away-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-157027-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एक किमी दूर बरामद हुआ मासूम रूहान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एक किमी दूर बरामद हुआ मासूम रूहान का शव
विज्ञापन
मंसूरपुर। नावला गांव में काली नदी में डूबे चार साल के मासूम रूहान का शव करीब एक किमी दूर बरामद हुआ। गोताखोरों की मदद से ग्रामीणों ने शव बरामद किया। गांव में गम का माहौल बन गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
गांव नावला निवासी रिजवान बुधवार को अपने परिवार के साथ खेतों पर काम करने के लिए गए थे। उनका चार साल का बेटा रूहान भी साथ गया था। परिवार के लोग जब खेतों में कार्य कर रहे थे तो रूहान खेलता हुआ नदी के किनारे पहुंच गया और वहां पैर फिसल कर वह नदी में गिर गया था।
ग्रामीण पुलिस नदी में बच्चे की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मेरठ पीएसी के गोताखोरों को भी बुला लिया गया था लेकिन अंधेरा होने के कारण कार्य नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे पीएससी गोताखोरों ने मोटर बोट से पुलिस और ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब 10 बजे हादसे की जगह से एक किलोमीटर आगे जाकर बच्चे का शव गहरे कुंड में मिला। शव को बाहर निकल गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान अनुज त्यागी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।