फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of former MLA Randhir Singh was cremated in a sad atmosphere in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह, भावुक हुए नेता, पूरे शहर में छाया शोक

Sat, 11 Mar 2023 01:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Mar 2023 01:40 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पूर्व विधायक रणधीर सिंह के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद नेता भावुक हो गए। वहीं पूरे शहर में शोक छापा हुआ है।

विज्ञापन
The body of former MLA Randhir Singh was cremated in a sad atmosphere in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे रणधीर सिंह एडवोकेट का शव पंचतत्व में विलीन हो गया। ज्येष्ठ पुत्र विपिन कुमार ने मुखाग्नि दी। चरथावल की कई शिक्षण संस्थाओं में आयोजित शोक सभा में पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


शनिवार को शहर के आर्यपुरी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर शोक जताने के लिए विभिन्न पार्टियों के नेता, अधिवक्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। उनके आवास से वाहन द्वारा शव नदी रोड श्मशान घाट ले जाया गया। वहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल जिंदल महासचिव जितेंद्र कुमार, पूर्व अध्यक्ष कलीराम, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, प्रदीप मलिक, अरुण शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, प्रेम चंद गौतम, सुरेंद्र मैनवाल एडवोकेट, रामपाल मांडी, यमन कुमार, पूर्व एडीजीसी सीता राम आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

पूर्व विधायक के निधन पर छाया शोक
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज नंगला पिथौरा एवं शहीद राजगुरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपलशाह में पूर्व विधायक के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने कहा कि उनके निधन से राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। वह मिलनसार, सरल, व्यवहार कुशल और मृदुभाषी व्यक्त्ति थे। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

वहीं कस्बे में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, रमेश चंद सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, कसौली के मास्टर मामचंद पुंडीर, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मच्छदंर सिंह पुंडीर ने शोक संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed