{"_id":"61e9ba659fd8da3bae677f04","slug":"the-body-of-another-boy-who-drowned-in-the-pond-was-also-found-muzaffarnagar-news-mrt574134725","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबे दूसरे बालक का भी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबे दूसरे बालक का भी शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एनडीआरएफ व पीएसी के दस्ते ने बृहस्पतिवार दोपहर काफी मशक्कत के बाद गांव बझेड़ी में बुधवार को तालाब में डूबे दूसरे बालक शमीयान का शव बरामद कर लिया है। हादसे से गांव में शोक छाया है।
गांव बझेड़ी निवासी रिक्शा चालक नदीम के तीन बेटे सूफियान आठ), शमीयान (सात), नईम (6) बुधवार दोपहर गांव में खेलते समय गांव के तालाब में कूूद गए थे। सूफियान को बचा लिया गया था, लेकिन अन्य दोनों डूब गए थे। बाद में नईम का शव तालाब से मिल गया था। शमीयान का शव रात तक भी नहीं मिल पाया था। प्रधान सैयद हसन मुखिया ने बताया, कि बालक का शव बरामद कराने के लिए उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की थी। गांव के लोगों ने भी लोहे का जाल बना कर तालाब में उगी घास को हटाकर बालक की रात में भी तलाश की थी। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) व पीएसी की टीम मेरठ से गांव में पहुंची। दोनों टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव बरामद कर लिया। बेटे का शव देखकर नदीम व उनका परिवार दहाडे़ मारकर रो पड़ा। प्रधान सैयद हसन मुखिया ने बताया, कि दो भाईयों की मौत हुई है। उन्होंने पीडित परिवार की मदद के लिए दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है।
रात भर नहीं सोया कोई
नदीम के बेटे शमीयान के तालाब में डूबने के बाद शव न मिलने पर परिवार के लोग तो रात में सोये ही नहीं, बल्कि गांव के लोगों ने भी तालाब किनारे बैठ कर रात बिताई।