फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of a young man was removed from the tomb in Khatauli

खतौली में युवक का शव कब्र से निकाला

Fri, 08 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was removed from the tomb in Khatauli
खतौली में युवक का शव कब्र से निकाला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-मवाना में निकाह के दौरान दुल्हन की विदाई होने पर हर्ष फायरिंग में बरात में शामिल युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर रात को पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया था। शुक्रवार को मवाना पुलिस ने डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक के शव को कब्रिस्तान से कब्र खोदकर बाहर निकलवाया। मवाना पुलिस एंबुलेंस में शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ चली गई। मृतक युवक दूल्हे का चचेरा भाई था। शव को कब्र से निकालने को लेकर परिवार की महिलाओं ने कब्रिस्तान में पहुंचकर पुलिस का विरोध भी किया।
मोहल्ला नई आबादी निवासी 24 वर्षीय शादाब पुत्र शमशाद कपड़ा कारोबारी था। बृहस्पतिवार को परिवार के सादिक पुत्र आस मोहम्मद की बरात मेरठ के मवाना में गई थी। मवाना निवासी जकासूद्दीन की बहन सोफिया की बरात आई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने मवाना में हस्तिनापुर रोड पर स्थित मधुबन मंडप में शादी समारोह रखा था। शाम को दुल्हन की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। हर्ष फायरिंग में शादाब के आंख में गोली लग गई, जो सिर के आर-पार निकल गई। गोली लगने से शादाब घायल हो गया। बरात में गए परिजन व दुल्हन के परिवार वाले घायल शादाब को आनन फानन में कार से मेरठ अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में मेरठ जाते हुए शादाब की मौत हो गई थी। शादाब की मौत से दुल्हन की विदाई की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के अन्य लोग बरात विदा होने के बाद दुल्हन को लेकर खतौली आ गए थे। परिजनों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को भी नहीं दी। परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात में ही युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। थाना मवाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने बताया कि मधुबन मंडप के संचालक सोनू पुत्र कालीचरण ने थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। कब्र से युवक के शव को निकालने के लिए मेरठ के डीएम से आदेश लिए गए। डीएम ने तहसील मवाना के नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कब्रिस्तान से शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की भी टीम मौजूद रही। मवाना पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव ले गई।
विज्ञापन

मवाना इंस्पेक्टर प युवक को धमका कर भगाने का आरोप
कब्रिस्तान से शादाब का शव निकालते समय मोहल्ला नई आबादी का एक युवक वहां पहुंचा। युवक कब्र खोदने का विरोध करने लगा। थाना मवाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने उस युवक को धमका करके कब्रिस्तान से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक परिवार की महिलाओं ने विरोध किया
मृतक शादाब का शव निकालने के दौरान कब्रिस्तान में परिवार की महिलाएं रोती बिलखती हुई पहुंची। इन महिलाओं ने पुलिस द्वारा कब्र खोदने का विरोध किया। इस दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले लोगों ने महिलाओं को समझाबुझाकर घर वापस भेज दिया।

कैमरे में कैद हो सकता है गोली चलाने वाला
मवाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद का कहना था कि जिस मंडप में शादी समारोह का कार्यक्रम था। उस मंडप में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि संभवत: हर्ष फायरिंग करने वाले की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो सकती है। इसलिए मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जाएगी। हर्ष फायरिंग करने वाले का पता चलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

खतौली (मुजफ्फरनगर) में कब्र से शव निकालने का विरोध करतीं मृतक शादाब के परिवार की महिलाएं।

खतौली (मुजफ्फरनगर) में कब्र से शव निकालने का विरोध करतीं मृतक शादाब के परिवार की महिलाएं।- फोटो : KHATAULI

खतौली (मुजफ्फरनरगर) में कब्र खोदकर निकाला गया शादाब का शव।

खतौली (मुजफ्फरनरगर) में कब्र खोदकर निकाला गया शादाब का शव।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed